अगर आप बिहार राज्य से हैं और आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। Bihar Student Credit Card Scheme के तहत अब आप ₹4 लाख तक का शिक्षा ऋण बेहद आसान शर्तों और कम ब्याज दर पर प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना Engineering, Medical, Management, Law, और अन्य Vocational Courses में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए बहुत मददगार है।

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि Bihar 4 Lakh Student Loan के लिए कौन पात्र है, कौन-कौन से दस्तावेज़ लगते हैं, आवेदन प्रक्रिया क्या है, और DRCC प्रक्रिया कैसे पूरी करनी होती है।
Bihar Student Credit Card Scheme 2025 क्या है?
Bihar Student Credit Card Scheme की शुरुआत बिहार सरकार ने 2016 में की थी ताकि राज्य के छात्रों को बिना आर्थिक रुकावट के उच्च शिक्षा पूरी करने में मदद मिल सके। इस योजना के अंतर्गत छात्र ₹4 लाख तक का शिक्षा ऋण ले सकते हैं, जिसमें कोई गारंटी या कोलैटरल (संपत्ति) नहीं देना होता।
यह योजना तकनीकी, व्यावसायिक, डिग्री और डिप्लोमा जैसे कोर्सेस को सपोर्ट करती है।
Note: Bihar Student Credit Card Scheme 2025 को बिहार Bihar 4 Lakh Student Loan के नाम से भी जाना जाता है।
Also Read: Bihar 2 lakh Scheme
Bihar 4 Lakh Student Loan 2025: Overview
योजना का नाम | Bihar Student Credit Card Scheme |
आर्टिकल का नाम | Bihar 4 Lakh Student Loan 2025 / Bihar Student Credit Card Scheme |
राज्य | बिहार |
अधिकतम लोन राशि | ₹4 लाख |
ब्याज दर | सामान्य छात्रों के लिए 4%, लड़कियों/दिव्यांग/ट्रांसजेंडर के लिए 1% |
EMI अवधि | ₹2 लाख तक – 60 EMI, ₹2-4 लाख – 84 EMI |
मोरेटोरियम | कोर्स के बाद 1 वर्ष या नौकरी के 6 माह बाद |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन + DRCC विजिट |
आधिकारिक वेबसाइट | www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in |
Bihar Student Credit Card Interest Rate
इस योजना के अंतर्गत ब्याज दरें इस प्रकार हैं:
- सामान्य छात्र – 4% वार्षिक
- लड़कियाँ/दिव्यांग/ट्रांसजेंडर छात्र – 1% वार्षिक
यह ब्याज Simple Interest के आधार पर लिया जाता है और मोरेटोरियम अवधि के बाद ही लागू होता है। यदि छात्र समय से पहले लोन चुकता करता है, तो उसे 0.25% अतिरिक्त छूट भी मिलती है।
Also Read: Bihar Ration Card (EPDS)
Eligibility for Bihar Student Credit Card Scheme
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी हो
- आयु सीमा:
- स्नातक कोर्स – अधिकतम 25 वर्ष
- परास्नातक – अधिकतम 30 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता:
- सामान्य कोर्स – 12वीं उत्तीर्ण
- पॉलिटेक्निक कोर्स – 10वीं उत्तीर्ण
- मान्यता प्राप्त संस्थान में एडमिशन जरूरी (AICTE, UGC, NAAC-A, NIRF)
- कोई आय सीमा नहीं, पर आर्थिक स्थिति दर्शाना जरूरी
Documents Required for Bihar 4 Lakh Student Loan
Bihar Student Credit Card Scheme में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड (आवेदक और सह-आवेदक)
- पैन कार्ड (दोनों)
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- कॉलेज से एडमिशन प्रूफ
- कोर्स स्ट्रक्चर और फीस डिटेल
- निवास प्रमाण पत्र (बिहार का)
- इनकम सर्टिफिकेट या फॉर्म 16
- बैंक पासबुक और छह माह का स्टेटमेंट
- पासपोर्ट साइज फोटोज (दोनों की)
- ITR (अगर लागू हो)
Also Read: CM PRATIGYA Scheme
How To Apply Online for Bihar 4 Lakh Student Loan 2025?
यदि आप Bihar Student Credit Card Scheme 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके, आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।
Step 1 – New Registration For Bihar Student Credit Card Scheme 2025
- Bihar 4 Lakh Student Loan 2025 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

- इसके बाद होम पेज पर मौजूद “New Applicant Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करें

- इसके बाद Registration Form खुलेगा, उसमे मंगाई गई जानकारी को सही से भरे और Submit बटन पर क्लिक करे।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर Login ID और Password मिल जाएगा।
Step 2 – Login and Apply Online For Bihar Student Credit Card Scheme 2025
- Bihar Student Credit Card Yojana में रजिस्ट्रेशन करने के बाद वेबसाइट पर जाए और Login Page को खोले।

- अब इसमें अपना User Name और Password भरकर Login करेंगे।
- लॉगिन होने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसमे आपको अपना पासवर्ड रिसेट करना होगा और फिर Submit पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक ओर दूसरा पेज खुलेगा उसमे Click Here To Login के विकल्प पर क्लिक करदे।
- अब अपनी Login Details से लॉगिन करे।
- लॉगिन होने के बाद आपके सामने “Apply for Student Credit Card” का फॉर्म खुल जाएगा।

- फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी ज़रूरी डॉक्युमेंट्स को अपलोड करें।
- सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद एक बार फॉर्म को जांच ले फिर इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन पूरा करें।
Also Read: Jan Vitran Ann Bihar Status
ऑनलाइन आवेदन के बाद DRCC प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है
DRCC पर जाना अनिवार्य है:
ऑनलाइन आवेदन के बाद निर्धारित दिनांक पर DRCC सेंटर जाना जरूरी है। सह-आवेदक को भी साथ जाना होता है।
सभी आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाएं:
- ओरिजिनल व ज़ेरॉक्स डॉक्युमेंट्स
- आधार, पैन, मार्कशीट, बैंक पासबुक, एडमिशन प्रूफ
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन:
DRCC सेंटर पर फिंगरप्रिंट और फोटो लिया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन के बाद:
बैंक और शिक्षा विभाग को आपका आवेदन भेजा जाता है, जो आगे प्रोसेस करता है।
DRCC विजिट मिस करने पर:
अगर आप DRCC नहीं जाते, तो आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है।
How To Check Bihar Student Credit Card College List?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

- “Approved List of College for BSCC” पर क्लिक करें
- राज्य, जिला, कोर्स और कॉलेज नाम भरें

- “Search” पर क्लिक करें
- मान्यता प्राप्त कॉलेजों की पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी
- आप इसे PDF में सेव भी कर सकते हैं
Note: Approved कॉलेज में ही एडमिशन लें, वरना योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
Helpline Number
अगर आपको आवेदन में कोई समस्या हो तो नीचे दिए नंबर और ईमेल पर संपर्क करें:
- Toll-Free नंबर: 1800-3456-444
- ईमेल: help.7nishchay@gmail.com
Also Read: Bihar Tool Kit Yojana
FAQs – Bihar Student Credit Card Scheme 2025
Bihar Student Credit Card Scheme क्या है?
यह बिहार सरकार की योजना है जिसके तहत छात्रों को ₹4 लाख तक का एजुकेशन लोन मिलता है।
योजना का ब्याज दर क्या है?
सामान्य छात्रों के लिए 4% और लड़कियों/दिव्यांग/ट्रांसजेंडर के लिए 1% ब्याज।
आवेदन करने के बाद क्या करना होता है?
DRCC विजिट करके डॉक्युमेंट्स वेरिफाई कराना होता है।
क्या इसमें प्राइवेट कॉलेज को भी लोन मिलता है?
हाँ, अगर वह कॉलेज BSCC द्वारा अप्रूव्ड है।
EMI कब से शुरू होती है?
कोर्स खत्म होने के 1 साल बाद या नौकरी मिलने के 6 माह बाद।
क्या हॉस्टल फीस भी कवर होती है?
हाँ, ट्यूशन फीस के साथ हॉस्टल फीस भी कवर की जा सकती है।